Health Effects Of Tea हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय और कॉफी में टैनिन पाया जाता है। इससे शरीर के विकास में बाधा आती है। चाय में पाया जाने वाला टैनिन भोजन से आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा उत्पन्न कर सकता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Effects Of Tea: भारत में चाय पीने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है। इसके लिए चाय देशभर में लोकप्रिय है। लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। वहीं, कुछ लोग दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं। जबकि, कुछ लोगों को कॉफी पीने की आदत होती है। ऐसे लोग दिन की शुरुआत कॉफी से करते हैं। हालांकि, चाय और कॉफी का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही चाय और कॉफी पीनी चाहिए। वहीं, रात में सोने से पहले चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इससे रातों की नींद खराब हो जाती है। इसके अलावा, सुबह खाली पेट भी चाय नहीं पीनी चाहिए। डॉक्टर भी खाली पेट चाय नहीं पीने की सलाह देते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्या है नुकसान

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय और कॉफी में टैनिन भी पाया जाता है। इससे शरीर के विकास में बाधा आती है। चाय में पाया जाने वाला टैनिन भोजन से आयरन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा उतपन्न करता है। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं होती है। इसके लिए खाली पेट चाय न पिएं।

डिहाइड्रेशन

खाली पेट चाय पीने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाय में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। अगर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो डिहाइड्रेशन होता है।

हार्टबर्न

नियमित रूप से खाली पेट चाय पीने से हार्ट बर्न की भी समस्या होती है। साथ ही अलसर का दर्द भी बढ़ता है। यह चाय में मौजूद एसिड की वजह से होता है। इसके लिए खाली पेट चाय पीने से परहेज करें।