राजगढ़ जिले के बोड़ा सीसीबी शाखा के प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित ढाबला में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और हेरा-फेरी का मामला सामने आया है। संस्था के प्रभारी समिति प्रबंधक विक्रम सिंह चावड़ा पर कई वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं, जो संस्था के निरीक्षण के दौरान उजागर हुए। निरीक्षण प्रतिवेदन, जो गोविंद शर्मा (प्राथमिक प्रतीक्षा शाखा बोडा) द्वारा प्रस्तुत किया गया, में 01 अप्रैल 2023 से 16 फरवरी 2024 तक संस्था में की गई कई अनियमितताओं का उल्लेख है।

 

मुख्य अनियमितताएं

 

1. एडवांस लेना बाकि संस्था प्रबंधक से 44,4,471 रूपये। टोटल 12 लाख 22 हजार 646 रूपये (का फर्जी समान खरीदे गए)

 

2. खाद स्टॉक में हेराफेरी: निरीक्षण में पाया गया कि खाद स्टॉक और लिमिट में 42,24,150 रुपए का अंतर है, जबकि स्टॉक मात्रा मात्र 3,74,200 रुपए है। विक्रम सिंह चावड़ा द्वारा 38,49,950 रुपए की खाद में हेरा-फेरी की गई, जिसका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

 

3. बारदान बिक्री की राशि: पूरे वर्ष में सिर्फ 22,990 रुपए ही जमा किए गए, जबकि संस्था द्वारा पांच उपभोक्ता दुकानों का संचालन किया जा रहा है, जो कि असंगत है।

 

4. खर्चों का अप्रमाणित लेखा-जोखा: 1 अप्रैल 2023 से 2 फरवरी 2024 तक किए गए खर्चों का कोई प्रमाणित रिकॉर्ड नहीं है।

 

5. सदस्यों से बकाया वसूली: संस्था के वार्षिक पत्रक में 31 मार्च 2023 तक सदस्यों से 17,00,077 रुपए की वसूली लंबित थी, लेकिन प्रबंधक द्वारा वसूली के बावजूद संस्था के रिकॉर्ड में इसे जमा नहीं किया गया।

 

6. समर्थन मूल्य पर हेराफेरी: 2023-24 के समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में किसानों से काटी गई राशि का केशबुक में सही वर्गीकरण नहीं किया गया और खातों में गलत तरीके से जमा की गई।

 

7. फर्जी वेतन भुगतान: विक्रम सिंह चावड़ा पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाई-भतीजों को संस्था में नियम विरुद्ध तरीके से नियुक्त किया और उनके खातों में फर्जी वेतन जमा किया।

यह मामला स्थानीय प्रशासन और सहकारी समिति विभाग के संज्ञान में लाया गया है। संस्था के वित्तीय लेन-देन और संचालन में पारदर्शिता की कमी के कारण ग्रामवासियों और किसानों में भारी आक्रोश है। अब दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है, और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

*इनका कहना है*

कारण बताओं सुचना पत्र का 21 को समय सीमा में जवाब भेज दिया है।

न्यूज़ सोर्स : संवाददाता होकम प्रजापति मंडावर