भोपाल ।    प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी के लाल परैड मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शामिल हुए। एक तरफ मुख्यमंत्री यादव को देश भर से बधाई देने का सिलसिला जारी है तो दूसरी ओर आम लोग उन्हें इंटरनेट मीडिया पर खूब सर्च कर रहे हैं। सोमवार को जैसे ही विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का ऐलान हुआ, वैसे ही लोगों ने उन्हें इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर ढूंढ़ना शुरू कर दिया। किसी ने गूगल सर्च इंजन पर उनका नाम डाल कर उनके बारे में जानकारी जुटाई तो कई लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर सर्च करके फ्लो किया। इतना नहीं यूट्यूब पर लोगों ने उनका नाम डाल कर उनके राजनैतिक कैरियर व परिवार के बारे में पता करना चाह रहे हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री थे, तब कम लोग कर रहे थे फालो

डा. मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे, तब उनके पब्लिक फिगर इंस्टाग्राम पर 95 हजार लोग फ्लोअर्स थे। वहीं फेसबुक पर दो लाख 54 हजार, ट्वीटर पर दो लाख 26 हजार लोग फ्लो कर रहे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान हुआ तो तीन दिन में फ्लोअर्स की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई। बुधवार शाम सात बजे तक इंस्टग्राम पर दो लाख नौ हजार, फेसबुक पर तीन लाख 28 हजार और ट्वीटर पर दो लाख 74 हजार फ्लोअर्स हो गए। वहीं चीफ मिनिस्टर आफ एमपी गर्वमेंट आफिशियल इंस्टग्राम पर आठ लाख 28 हजार फ्लोअर्स दिखे। वहीं फेसबुक पर सीएम मुख्यमंत्री पर 10 लाख नौ हजार और ट्वीटर भी 10 लाख नौ हजार फ्लोअर्स के साथ प्रदेश व देश में छा गए। वहीं मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर पब्लिक फिगर अकांउट्स पर किसी नए व्यक्ति को फ्लो नहीं किया है। 36 से अधिक लोगों को फ्लो नहीं किया है। वो शपथ लेने के बाद उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, क्योंकि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन जिले की दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हैं और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे हैं।

तीन दिन से पल-पल की जानकारी अपलोड हो रहीं

मुख्यमंत्री मोहन यादव के इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर तेजी से पल-पल की जानकारी अपलोड हो रही हैं। सोमवार को इंस्टाग्राम पर चार हजार 712 फोटो व वीडियो पोस्ट थे। इसके बाद विधायक दल की बैठक से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने, शपथग्रहण सहित अन्य फोटो पोस्ट किए गए। इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्वीटर पर शपथ ग्रहण से लेकर बाबा महाकाल की पूजा के फोटो पोस्ट किए गए। आफिशियल इंटरनेट मीडिया पर सीएम मप्र, चीफ मिनिस्टर आफ एमपी पर तेजी से पल-पल की जानकारी, फोटो व वीडियो पोस्ट हो रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री रहने के दौरान इंटरनेट मीडिया पर इतनी अधिक यादव की सक्रियता नहीं थी।

दो उप मुख्यमंत्रियों के फलोअर्स भी बढ़ रहे

मप्र में दो उप मुख्यमंत्री भी बने हैं। इनमें पूर्व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला शामिल हैं। दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली है। इनमें जगदीश देवड़ा के फेसबुक पर 18 हजार आठ सौ, इंस्टाग्राम पर 42 हजार 600 और ट्वीवटर पर 64 हजार फ्लोअर्स हो गए हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के इंस्टग्राम पर 18 हजार 900, फेसबुक पर एक लाख 42 और एक लाख 77 हजार ट्वीटर पर फ्लोअर्स हो गए हैं। दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी लोग सर्च कर रहे हैं, हालांकि मुख्यमंत्री की अपेक्षा सर्च व फ्लोअर्स की संख्या काफी कम है।