समय बहुत बड़ा बलवान होता है। जीवन में जो व्यक्ति समय के साथ चलना सिख गया, समझो वो जीवन के हर सबक को सीख गया है। इंसान को कभी भी जीवन में आया बुरा समय या फिर आने वाले बुरे समय से कभी घबराना नहीं चाहिए क्योंकि उस समय के साथ कुछ अच्छाइयां भी जुड़ी हुई होती है।
समय कभी भी किसी का एक जैसा नहीं लगा रहता है। इसलिए अच्छे समय का दुरुपयोग न करते हुए उसका फायदा उठाइए।

कभी भी जीवन में आए अच्छे समय को फिफल मत जाने दीजिए नहीं तो भविष्य में समय ही आपको सबक सिखा देगी। अच्छा समय और बुरा समय सबके जीवन में एक बार आता ही है। तो अच्छे समय का स्वागत करिए और बुरे समय से बिना घबराएं हुए उससे सिख लेकर आगे बढ़िए। इंसान जीवन में वही सफल होता है ,जो समय को पहचानकर आगे बढ़ता है। आइए जानते है की समय की कीमत के साथ सफलता के मूल मंत्र;

व्यक्ति को समय की असल कीमत तब समझ में आती है जब उसके पास समय बहुत कम हो। वो उस समय चाह कर भी कुछ नहीं कर सकता है।

समय बलवान होता है। और जब समय दंड देता है तो ना ही वहा कोई जज होता है , ना ही कोई वकील होता है। इसलिए कहा जाता है की समय की लाठी से अब तक कोई नहीं बच पाया है।

व्यक्ति के जीवन में जरूरी नहीं की हर समय अच्छा ही हो। इसलिए अच्छे समय का सदुपयोग करें।

दो व्यक्तियों के बीच कितनी भी कड़वाहट क्यों न हो, समय के साथ काम हो ही जाता है। कहते है न समय आने पर सभी चीजें एक न एक दिन सत्य के साथ प्रकट हो जाती हैं।

व्यक्ति को समय की कीमत समझना चाहिए। समय को कैसे सदुपयोग करना है ये आपके ऊपर डिपेंड करता है।