डही ।    कुक्षी विधानसभा के डही में अभा कांग्रेस कमेटी की महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा आज आम सभा को संबोधित करने पहुंची हैं। आम सभा पुलिस ग्राउंड पर आयोजित की गई है। हेलीपेड डही-अराडा मार्ग के डूब घाटा में बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ उपस्थित हैं। प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को न रोजगार मिल रहा है, न ही मप्र में उद्योग लग रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की गारंटियों पर भरोसा है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी को लेकर प्रियंका का ट्वीवीट

महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए

किसानों का कर्ज माफ

100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ
पुरानी पेंशन लागू
500 रूपए में गैस सिलेंडर
2 लाख खाली सरकारी पद भरेंगे
स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति

MSP की गारंटी

युवाओं को ₹3000 बेरोजगारी भत्ता

12वीं तक निःशुल्क शिक्षा

प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100% छूट
25 लाख रु. तक का बीमा
OBC को 27% आरक्षण

जाति जनगणना

स्त्री की इच्छा से बच्चों की शिक्षा तक
गांव, किसान, बिजली, पानी, स्वास्थ्य- सब कुछ की है हमारी गारंटी

इसके पहले प्रियंका वाड्रा धार जिले के राजगढ़ में भी एक सभा को संबोधित कर चुकी है। आदिवासी वोट को साधने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता चुनावी सभा कर रहे हैं।