स्वतंत्रता दिवस के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है। हर ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है। सभी लोग इस आजादी के पर्व को अपने अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं। छत्तीसगढ़ में भी लोग आजादी के जश्न में डूबे हैं। राज्य में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने गुरुकुल खेल मैदान पहुंचकर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन,,, प्रभारी मंत्री के साथ मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के साथ जिला प्रशासन भी मौजूद रहे।

मंत्री अनिला भेड़िया ने बालोद में किया ध्वजारोहण

बालोद जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह से मनाया गया। जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। यहां महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया ने ध्वजारोहण किया तिरंगे की सलामी देते हुए राष्ट्रगान हुआ। उन्होने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक श्वेत कबूतर व गुब्बारे नीले आकाश में छोड़कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर कुलदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव मौजूद रहे।

कलेक्टर और सांसद ने किया ध्वजारोहण

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कोरबा कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर सौरभ कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की पूजा अर्चना भी की। यहां राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावनाओं के साथ सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, शिव कुमार बनर्जी आदि उपस्थित थे। वहीं, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत ने जिला मुख्यालय के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक उदय किरण, सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबियत हुई खराब

उधर, कांकेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबियत बिगड़ गई। अधिकारियों द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। नरहरदेव मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम चल रहा था।