बादाम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमें ऊर्जा से भर देते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स फाइबर प्रोटीन मैगनीशियम विटामिन-ई कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। हर दिन बादाम का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है। आमतौर पर इसे खाली पेट खाने की अखरोट सलाह दी जाती है। बादाम में विटामिन ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कई लोगों को बादाम से पाचन संबंधी समस्या होती है। इसलिए कम मात्रा में बादाम का सेवन करना चाहिए।

आपको रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए। 

हर दिन बादाम का सेवन करना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन यहां सवाल यह है कि हमें कितने बादाम खाने चाहिए? वैसे हम सभी का पाचन क्षमता अलग-अलग है। ऐसे में आप अपनी पाचन के अनुसार बादाम का सेवन कर सकते हैं।

आपने बादाम खाना शुरू किया है, तो दो ही भीगे और छिलके वाले बादाम का कुछ दिनों तक सेवन करें। अगर पचने में कोई परेशानी नहीं होती है, तो आप पांच भीगे हुए बादाम भी खा सकते हैं। अगर इससे भी आपकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है, तो खुराक बढ़ा सकते हैं।

बादाम खाने के फायदे-

पाचन तंत्र के लिए सहायक

बादाम पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप नियमित रूप से खाली पेट बादाम का सेवन कर सकते हैं।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

ये एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन्स से भरपूर होते हैं, जो स्किन और बाल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

वजन कंट्रोल करने में सहायक

बादाम में प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

बादाम खाने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।