भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आई फैक्टरी में लोहे के ब्रिज के पुर्जे आदि सामान बनाए जाते हैं। आग के कारण यहॉ रखा लकड़ी का फर्नीचर, सहित रबर का सामान जलकर राख हो गया। फायर फायटरो ने बताया कि सूचना मिलने पर गोविंदपुरा फायर स्टेशन से दमकल मौकें पर पहुंची थी। इस फैक्ट्री में लोहे का सामान होने से आग ज्यादा नहीं फैली लेकिन इस फैक्टरी के पास ही अन्य फैक्टरियां भी हैं। यदि यह भी आग की चपेट में आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी आशंका के चलते पास की फैक्ट्रियो के मालिको में भी हड़कंप मच गया था। तत्काल ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा और फतेहगढ़ से दमकलें मौके पर बुलवाई गई। और फायर फायटरो ने आग को फैलने से रोकने का प्रयास करते हुए उस पर काबू पाने की कोशिशे शुरु कर दी। करीब साढ़े 3 घंटे की मशक्कत के बाद दमकलो ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली। आग की चपेट से यहॉ रखा माल जल जाने से खासा नुकसान हुआ है। आग किन कारणो से लगी फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है।