इंदौर ।   हिन्दू धर्म में गाय का बहुत सम्मान है। गाय को मां के समान मानकर पूजा की जाती है। गाय में 34 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आपने अगर गाय की पूजा कर ली, तो सभी देवी-देवताओं की पूजा हो गई। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गाय के मिलने पर संकेत होते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि गाय के घर के बाहर दिख जाने पर या घर के आंगन में आ जाने पर क्या संकेत होते हैं।

घर में गाय के आने का क्या है मतलब?

आपके घर के सामने या आंगन में गाय बिना बुलाए आ जाएं, तो समझें कि यह बहुत ही शुभ है। यह आपके जीवन में आने वाले संकटों को दूर करती है। यह इस बात को दिखाता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है, जिसे गाय दूर करने आई है।

आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास है तो गाय आपके यहां आएगी। वह आकर रंभाने लगे तो यह समझ जाएं कि आपके घर दिव्य ऊर्जा है। गाय के घर पर आने के बाद उसे रोटी जरूर खिलाएं। उसका खाली पेट जाना बहुत अशुभ माना जाता है। गाय आपके यहां से अगर रोटी नहीं खाकर जाती है, तो यह समझ जाएं कि घर पर कोई बड़ी परेशानी आने वाली है। गाय रोटी खा ले, तो यह समझ लीजिए कि आपके यहां का संकट चला गया है।