28 दिसंबर को नागपुर में होने वाली रैली में 10 लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य 


नागपुर ।कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना ‎दिवस पर  महाराष्ट्र के नागपुर में 28 दिसंबर को एक बड़ी रैली आयो‎जित करने जा रही है ।इसमें 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।  पार्टी अगले साल की शुरुआत से ही भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे संस्करण को लॉन्च करने की योजना बना रही है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसका स्वरूप बदला जा सकता है ताकि कम समय में अधिक से अधिक जगह को कवर किया जा सके।
आम चुनाव से पहले कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उतरने की कोशिश कर रही है। पार्टी को पता है कि इस बार समय कम है। दो महीने के अंदर देश में आम चुनाव का ऐलान हो सकता है। इससे पहले जनवरी महीने में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसके शोर में पार्टी का तमाम कैंपेन गुम हो सकता है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी को लोगों तक पहुंचने के लिए बहुत बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पार्टी को इ‎ण्डिया गठबंधन के दलों के साथ सीटों का समझौता करना है।