हिमाचल प्रदेश में बारिश अपना कहर बरपा रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन जैसी स्थिति बन गई है। वहीं सोलन में बादल फटने से सात से अधिक लोगों की मौत  बताई जा रही है। समरहिल के शिव मंदिर में बड़ा  हादसा हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं अभी ताक मंदिर के इलाके से 9 लोगों के शव निकाले गए हैं।सीएम सुक्खू ने ट्वीट करके कहा है कि ‘शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में "शिव मंदिर" ढह गया। उन्होंने कहा कि अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं।स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं।

शिमला के डीसी आदित्य नेगी और एसपी संजीव गांधी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन की घटना सुबह सवा सात बजे हुई। सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू किया गया व मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। सोमवार का दिन होने के कारण लोग शिव बाड़ी मंदिर में माथा टेकने आये थे। और इसी दौरान मंदिर में भूस्खलन हो गया। घटनास्थल पर तबाही का मंजर देखकर हर कोई सिहर उठा।