भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड क्यों किया, इस बात पर से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। आकांक्षा की मौत के बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख सब हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो में आकांक्षा, समर सिंह पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। आकांक्षा वीडियो में रोते हुए कह रही हैं कि मैंने क्या गलती की है मुझे नहीं पता, लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती हूं। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी समर सिंह ही है। इस वीडियो में पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो कब का है। इस वीडियो को आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेट्स पर शेयर किया था।

सामने आया आकांक्षा का वीडियो

वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। अब वाराणसी पुलिस इस वीडियो की सत्यता की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कुछ दिनों पहले आकांक्षा दुबे केस में एक्टर और सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार किया है। उनसे एक्ट्रेस के मौत के मामले पूछताछ जारी है। बता दें कि आकांक्षा की मौत के बाद समर सिंह फरार हो गए थे। सामने आया वीडियो 38 सेकंड का है, जिसमें आकांक्षा रो रही हैं। वे रोते हुए कह रही थीं कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है। मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में। ये आप लोगों से मेरी आखिरी बातचीत है। मेरे साथ अगर कुछ भी होती है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है।

आकांक्षा की मां ने कही ये बात

आकांक्षा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं आकांक्षा का ये वीडियो देखकर उनकी मां मधु दुबे भी रोने लगी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि समर सिंह को जो लोग निर्दोष बता रहे हैं, वे मेरी बेटी का वीडियो देख लें। कितनी पीड़ा झेली। उसे तीन साल से प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी की हत्या की गई है। इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हैं।