राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धर्मशाला में खेले गए मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्ले से अहम योगदान दिया और राजस्थान को जीत हासिल करने में मदद दिलाई। ये उनके इस सीजन का पांचवां अर्धशतक रहा ,जिसे उन्होंने 35 गेंदों में बनाया। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया। यशस्वी जायसवाल बतौर अनकैप्ड प्लेयर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

यशस्वी ने तोड़ा IPL का 15 साल पुराना रिकॉर्ड

दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ 188 रन का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने मैच में फिफ्टी जड़कर ेक नया मुकाम हासिल किया। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में 15 साल पुराना एक रिकॉर्ड धवस्त कर इतिहास रच दिया। यशस्वी जायसवाल आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

इस सीजन उन्होंने 14 मैच खेलते हुए कुल 702 रन बना लिए हैं। इससे पहले ये कारनामा पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शॉन मार्श ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में 616 रन बनाए थे। ऐसे में 15 साल बाद यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल का पुराना रिकॉर्ड धराशयी कर दिया। उनके इस कमाल को देख ये माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिलने वाली है।

IPL के किसी सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक-रेट 

183.13 - क्रिस गेल (आरसीबी, 2011)

173.6 - ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स, 2018)

168.8 - एबी डिविलियर्स (आरसीबी, 2016)

163.61 - यशस्वी जायसवाल (आरआर, 2023)