राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा था। भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए चार पदक जीते। चारों पदक वेटलिफ्टिंग में मिले। संकेत ने रजत के साथ शुरुआत की इसके बाद गुरुराजा ने कांस्य और मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता। अंत में बिंदियारानी ने रजत पदक के साथ ही दिन का अंत किया। अब तीसरे दिन पॉपी हजारिका और अचिंता से पदक की उम्मीद रहेगी। बॉक्सिंग में निकहत जरीन पर सभी की नजरें होंगी। शिव थापा, सागर, महिला टेबल टेनिस टीम और पुरुष टेबल टीम भी आज एक्शन में होगी। आज भारत की महिला क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान से भिड़ेगी भारत और पाकिस्तान के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स के लीग राउंड का मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।