इस वक्त यूक्रेन में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। यहां हर कोई अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए देश छोड़कर जा रहा है। यूक्रेन से लगातार तबाही की तस्वीरें आ रही हैं। जिसकी वजह से पूरी दुनिया सोच में पड़ गई है, लेकिन यूक्रेन सिर्फ इस युद्ध की वजह से नहीं जाना जाता, ऐसी कई दिलचस्प बातें हैं, जिसकी वजह से यह देश चर्चा में बना रहता है। जिनमें से एक यहां के खूबसूरत शहर हैं।

ल्वीव  :  मोहक सड़कों और सुंदर वास्तुकलाओं वाला एक आकर्षक शहर, ल्विव की सुंदरता कुछ अलग है। यह यूक्रेन का शीर्ष पर्यटक आकर्षण है।

प्रिमोर्स्की बुलेवार्ड  : ओडेसा पेस्टल रंग की इमारतें आपके दिमाग़ में एक बस जाएंगी, यह नज़ारा आप शायद ही कभी भुला पाएं। प्रिमोर्स्की बुलेवार्ड एक प्रतिष्ठित जगह है, जिसे आपको ज़रूर देखना चाहिए।

पुश्किन स्मारकओडेसा शहर में एक खज़ाना एलेक्जेंड्रा पुश्किन को समर्पित है, जिसे रूस के महानतम साहित्यकारों में से एक माना जाता है।

सूरजमुखी के खेत  :  सूरजमुखी के खेत घूमने का सबसे अच्छा समय मध्य जुलाई और मध्य अगस्त के बीच है। यूक्रेन एक ऐसा देश जहां इस तरह के खेत कई मिल जाएंगे।

बुकोवेल :यूक्रेन का खूबसूरत स्की रिसॉर्ट इसके सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है। यह शुरुआती और कुछ साल के एक्सपीरिएंस वाले स्कीयर के लिए उपयुक्त है।

कामियानेट्स-पोडिल्स्की कासलएक ऐतिहासिक महल, कामियानेट्स-पोडिल्स्की कासल ज़रूर देखना चाहिए। 14वीं शताब्दी का यह महल खूबसूरती का नमूना है।

कीव : यूक्रेन की खूबसूरत राजधानी, कीव यहां का प्रमुख आकर्षण है। कीव अद्भुत है, यहां आपको कई कैफे, कला संस्कृति और पूरी रात पार्टी करने के लिए जगह मिल जाएंगी।

प्यार की सुरंगप्यार की सुरंग यानी टनल ऑफ लव क्लेवन शहर के बिल्कुल बाहर है, यह कपल्स के बीच बेहद पॉपुलर जगह है। पेड़ों की शाखाओं से बनी यह सुरंग आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।

ओदेसा केटाकॉम्बस  : एक अनोखा अंडरग्राउंड रास्ता, जो आपको चकित कर देता है। दुनिया में इस तरह के तहख़ाने बहुत ज़्यादा नहीं हैं, इसलिए बेहतर है कि आप इसे ज़रूर देखें!