भारत के लगभग हर राज्य में कोई न कोई प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल है।  देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां हर जिले में पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत कुछ है। खास बात ये है कि उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल बजट में हैं। अगर आपको घूमने का शौक है लेकिन पैसों के कारण आपको अपनी ख्वाहिशों पर नियंत्रण रखना पड़ता है तो आप यूपी भ्रमण करें। उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जो विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यूपी के कई दार्शनिक स्थल विदेशों की खूबसूरती का अनुभव देते हैं। यहां की खूबसूरती और नजारे इतने मनमोहक हैं कि अगर आप एक बार देख लेंगे तो विदेश जाना भी भूल जाएंगे। ऐतिहासिक स्थलों से लेकर धार्मिक महत्व से जुड़े कई पर्यटन स्थलों को आप कम पैसों में घूम सकते हैं। आगरा के पर्यटन स्थल आगरा भारत ही नहीं, विदेशों तक मशहूर है। यहां स्थित कई दार्शनिक स्थल देसी-विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। खास कर कि दुनिया के सात अजूबों में शामिल आगरा का ताज महल। 

ताज महल- आगरा में आपको ताजमहल के दीदार करने को मिलेंगे। मात्र 50 रुपये के टिकट पर आपको ताजमहल के अंदर एंट्री मिल जाएगी। ताज सुबह 6 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक खुला रहता है। शुक्रवार की नमाज के लिए ताज बंद रहता है। ताजमहल के अंदर म्यूजियम भी है। ताजमहल पहुंचने के लिए रोडवेज पस जाती है। आप ट्रेन से भी आगरा जा सकते हैं। चांदनी रात में ताजमहल को देखने के लिए शाम 8:30 बजे से साढ़े 12 बजे तक प्रवेश मिलता है। 

बुलंद दरवाजा- ताज के अलावा आगरा में मुगल गार्डन भी देख सकते हैं। आगरा में ही फतेहपुर सीकरी स्थित है। इस शहर का निर्माण सूफी संत सलीम चिश्ती के सम्मान में अकबर ने कराया था। यहां स्थित बुलंद दरवाजे की खासियत है कि यह भारत का सबसे बड़ा दरवाजा है। बुलंद दरवाजे की ऊंचाई 54 मीटर है।

वाराणसी पर्यटन- वाराणसी धार्मिक स्थलों में शामिल देश की प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। दिल्ली से वाराणसी के लिए रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है जो 8 घंटे में आपको इस खूबसूरत शहर में पहुंचा देगी। यहां घूमने के लिए प्रयाग घाट, अस्सी घाट, मणिकर्णिका घाट है। वाराणसी जाएं तो हर शाम होने वाली आरती में भी शामिल हों।

होरिंजी टेंपल - घूमने के लिए वाराणसी के सारनाथ में भगवान बुद्ध का खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर का नाम होरिंजी टेंपल है। यह जापानी वास्तुकला पर बना है। 

अलकनंदा क्रूज- वाराणसी में गंगा नदी में वातानुकूलित अलकनंदा क्रूज का भी लुफ्त उठा सकते हैं। इस क्रूज से आप वाराणसी के घाटों को बहुत अच्छे से घूम सकते हैं। क्रूज में सफर के लिए शुरुआती दाम 750 रुपये है। 

प्रयागराज पर्यटन- संगम नगरी प्रयागराज भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां दो नदियों का संगम होता है। यमुना और गंगा के संगम की यह स्थली हिंदुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक जगह है। जनवरी से मार्च के बीच इलाहाबाद में संगम को घूमने का बेहतर समय होता है। इसी शहर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का घर भी है, जिसको आप देख सकते हैं। 

कतर्निया घाट- यूपी में अगर आप प्रकृति की खूबसूरती का लुफ्त लेना चाहते हैं तो बहराइच जिले में स्थित कतर्निया वन्यजीव अभयारण्य जा सकते हैं। यह दुधवा टाइगर रिजर्व से जुड़ा है, जहां आपको घने जंगल के बीच चीता देखने को भी मिल सकता है। यहां कई जानवर आपको देखने को मिल जाएंगे। कतर्निया घाट पर करीब 30 टाइगर, हाथी, गैंडे, गिद्ध, अजगर और कई दुर्लभ सांप दिख सकते हैं।