बीजिंग| इस 4 अक्टूबर को चीनी परंपरागत त्यौहार छोंगयांग महोत्सव है। पेइचिंग नगर स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, पेइचिंग में निवासियों की जीवन प्रत्याशा 82.47 वर्ष तक जा पहुंची है, जो वर्ष 2012 की तुलना में 1.12 वर्ष की वृद्धि हुई है। पेइचिंग नगर स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, वर्ष 2021 के अंत तक पेइचिंग में स्थायी रूप से रहने वाले बुजुर्गों की कुल संख्या 44.16 लाख हो गई है, जो पेइचिंग की कुल जनसंख्या में 20.2 प्रतिशत का हिस्सा है। पेइचिंग ने एक मध्यम उम्र बढ़ने वाले समाज में औपचारिक रूप से प्रवेश किया है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार और उनकी स्वस्थ जीवन प्रत्याशा का विस्तार करने के लिये वर्तमान तक पेइचिंग में 472 चिकित्सा संस्थानों को बुजुर्गों के अनुकूल चिकित्सा संस्थानों के रूप में स्थापित किया गया है, 240 चिकित्सा संस्थानों में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित हुए हैं, जबकि पूरे शहर में चिकित्सा व बुजुर्ग देखभाल संस्थानों की कुल संख्या 205 हो गई है और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं ने 39.1 लाख स्वास्थ्य रिकॉर्ड स्थापित किए।

वर्ष 2022 पेइचिंग में बुजुर्ग स्वास्थ्य सेवा की सामग्रियों को आगे बढ़ाया गया है। साथ ही, पेइचिंग ने बुजुर्गों के लिए विकलांगता व मनोभ्रंश प्रबंधन परियोजना, मनोवैज्ञानिक देखभाल पायलट परियोजना और मौखिक स्वास्थ्य संवर्धन कार्य आदि सेवाओं का आरंभ किया। बुजुर्गों की स्वास्थ्य गुणवत्ता में लगातार सुधार करने, बुजुर्गों की रुग्णता व विकलांगता दर को कम करने और उनके वृद्धावस्था में जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिये पेइचिंग हर प्रयास करता है।