नई दिल्ली । तटीय इलाकों में जल स्तर बढ़ रहा है।इसकी वजह को जानने के लिए न्यूयॉर्क के वैज्ञानिकों ने शोध किया है। न्यूयॉर्क में खड़ी 10 लाख से अधिक हाईराइज इमारतों का वजन 0।76 लाख करोड़ निकला। जो 14 करोड़ हाथियों के वजन के बराबर है।
 फ्यूचर अर्थ संस्था के शोधकर्ताओं द्वारा कहा गया, इमारतों के वजन के दबाव के चलते धरती धस रही है। इसके परिणाम स्वरूप जल स्तर बढ़ रहा है। यह एक भूगर्भीय प्रक्रिया है।
 इस शोध में शामिल वैज्ञानिकों का कहना है, मिट्टी जितनी नरम होती है। इमारतों से उतना ही अधिक दबाव पड़ता है।ऐसी स्थिति में नदी और झीलों के किनारे बसे शहरों के लिए इसे खतरा माना गया है। नदी के आसपास और तटीय क्षेत्रों में बड़ी हाईराइज बिल्डिंग बनाने से बचना चाहिए।
 भारत के संदर्भ में विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रिपोर्ट कहती है। मुंबई का जलस्तर हर साल 4।5 मिली मीटर की दर से बढ़ रहा है। 1901 और 1971 की तुलना में यह 3 गुना अधिक है।न्ययॉर्क के इस शोध से भारत को भी मदद मिलेगी। भारत सरकार को तटीय क्षेत्र एवं नदियों के आसपास बहुमंजिला इमारतों को लेकर नई गाइडलाइन बनानी होगी।