इस सीरियल में वीर जवानों की साहस की कहानियों को पर्दे पर दिखाया जाएगा। शो में मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई और भगत सिंह जैसे वीरों के अलावा उन नायकों को बारे में भी बताया जाएगा जिनके बारे में यह तो लोग भूल चुके हैं या फिर उन्हें उनके बारे में पता ही नहीं है। इन नायकों और वीरांगनाओं में रानी अबक्का, बक्शी जगबंधु, तिरोत सिंह, सिद्धो कान्हो मुर्मु, शिवप्पा नायक, तिलका मांझी जैसे वीर योद्धाओं की कहानियों को शामिल किया गया है।दूरदर्शन के इस नए शो में सिर्फ आजादी की गौरव गाथा को नहीं दिखाया जाएगा बल्कि फ्रांसीसी, डच और पुर्तगालियों ने देश को कैसे लूटा इस बात को भी पर्दे पर दिखाने की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि शो में वास्को डि गामा के भारत आगमन को भी दिखाया जाएगा।