बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य जीते हैं। भारत के लिए तीनों स्वर्ण वेटलिफ्टर्स ने जीता। इनमें मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली शामिल हैं।बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने चौथे दिन तीन पदक अपने नाम किए। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता। वहीं, जूडो में ही पुरुषों में विजय यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस तरह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य जीते हैं। इसके अलावा भारतीय मिक्स्ड बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में सिंगापुर को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जहां मंगलवार को स्वर्ण पदक के लिए उनका मैच मलेशिया से होगा।