राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 20 पदक जीते हैं, जिसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है। सातवें दिन भारत के लिए सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में अमित पंघाल, जैस्मिन, सागर अहलावत और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और चारों ने अपना पदक पक्का कर लिया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत ने दो पदक जीते। पैरा-पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने स्वर्ण और ट्रैक एंड फील्ड में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा बर्मिंघम में भारतीय ‘पंच’ का दम नजर आने लगा है।