बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत घाटियां, सुंदर वास्तुकला, गर्मजोशी से भरे लोग और ठंडी जलवायु के साथ हिमाचल प्रदेश में आपका स्वागत है। ये जगह है ही इतनी शानदार कि यहां आने वाला हर इंसान इस स्थान की खूबसूरती में डूब जाता है। भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य उत्तर भारत के कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों जैसे कुल्लू, मनाली और शिमला के लिए जाना जाता है। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के ट्रिप पर निकलने के बारे में सोच रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको  कहां-कहां और कैसे-कैसे घूम सकते हैं, जैसी जानकारी से रूबरू कराते हैं।

शिमला में पहला दिन- शिमला पहुंचने के बाद होटल में चेक इन करें। चेक इन से जुडी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अपने कमरे में आराम करें। दोपहर का खाना पास के किसी रेस्टोरेंट में करें, जिसके बाद शाम को आप शिमला माल रोड पर जा सकते हैं। शाम में आप बाजार को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं और स्ट्रीट फूड का भरपूर मजा ले सकते हैं। आप बाजार से कुछ छोटी मोटी डेकोरेशन की चीजें भी खरीद सकते हैं।

दूसरे दिन आप शिमला के आसपास की लोकल जगहों को देख सकते हैं। इंदिरा बंगला, हिमालयन चिड़ियाघर, कुफरी यहां देखने लायक जगहों में आते हैं। आप इन जगहों को देखने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। लंच करने के बाद जाखू हिल के लिए निकल जाएं। यहां आप खूबसूरत शिमला शहर के शानदार नजारों का आनंद ले सकते हैं। इसके बाद शाम को लक्कड़ बाजार जाकर रंगीन सड़कों में अपनी शाम बिता सकते हैं। बाजारों में खरीदारी करने के बाद लोकल रेस्टोरेंट में खाना खाएं।

मनाली- अगले दिन अपने होटल के कमरे से नाश्ता करते हुए पहाड़ियों का आनंद लेने के बाद चेकआउट कर लें। निकलने के बाद हिमाचल की दूसरी खूबसूरत जगह मनाली के लिए निकल सकते हैं। रास्ते में आपको प्राकृतिक खूबसूरती, शानदार पहाड़ियां, बर्फ से ढकी घाटियां देखने को मिल जाएंगी। मनाली तक ड्राइव करते हुए जाने वाला ये पल, जीवन के यादगार लम्हों में जुड़ जाता है। मनाली के रास्ते में, आप पंडोह बांध, हनोगी देवी मंदिर को भी देखते हुए जा सकते हैं। आप इन आकर्षणों में कुछ घंटे बिता सकते हैं और फिर मनाली की ओर ड्राइव कर सकते हैं। भूख लगने पर किसी भी रेस्टोरेंट में लंच कर सकते हैं। मानली में पहुंचने के बाद, वहां के होटल में चेक इन करके रात का खाना खाकर आराम करने के लिए निकल जाएं।

रोहतांग पास - हिमाचल प्रदेश टूर प्लान में चौथे दिन को एडवेंचर डे कहा जाता है। होटल में नाश्ता करने के बाद, आप रोहतांग पास के रास्तों में सैर करने के लिए निकल सकते हैं। रोहतांग दर्रे के रास्ते में आप रहला जलप्रपात, ब्यास नाला जैसे आकर्षणों का आनंद ले सकते हैं। यहां भी बर्फ अच्छी खासी देखने को मिलती है, जहां पर्यटक स्कीइंग, स्केटिंग और स्नो स्कूटर की सवारी का मजा लेते हुए दिखते हैं। यहां आप याक की सवारी करते हुए आसपास के चक्कर लगा सकते हैं। इसके बाद आप मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर, तिब्बती मठ और क्लब हाउस जैसी देखने लायक जगहों का मजा ले सकते हैं। शाम को आप मनाली अंडरग्राउंड मार्केट से घूम सकते हैं।

मनाली से धर्मशाला- हिमाचल प्रदेश के 7 दिन के ट्रिप के लिए अब धर्मशाला के लिए निकल जाएं। ये ड्राइव आपको हिमाचल प्रदेश के शानदार नजारों और पहाड़ों के बीच से ले जाती है। धर्मशाला के रास्तों में आपको हरे-भरे चाय के बागान भी देखने को मिल जाएंगे। बागानों को पास से देखने के लिए आप पालमपुर के चाय बागानों में रुक सकते हैं। रास्ते में आप कई खूबसूरत जगहों से भी निकलेंगे। धार्मिक जगहों के लिए आप बैजनाथ मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। बाद में, लंच ब्रेक में आप स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।

डलहौजी और मैक्लॉडगंज- छठे दिन सोकर उठने के बाद मैक्लॉडगंज के कई तिब्बती प्रतिष्ठानों को देखने के लिए तैयार हो जाएं। नाश्ते के बाद, आप डलहौजी की ओर ड्राइव करते हुए अपने छठे दिन के ट्रिप की शुरुआत करें। महान संत दलाई लामा की जन्म स्थान होने के कारण हिमाचल प्रदेश के इस क्षेत्र की अपनी प्रसिद्धि है। बल्कि शहर के अंदर ड्राइव करते हुए आपको कई तिब्बती मठों, संत आदि देखने को मिल जाएंगे। आप यहां भागसूनाथ मंदिर और सेंट जॉन चर्च जा सकते हैं। बाद में आप मैकलोडगंज मार्केट में भी खरीदारी कर सकते हैं। इसके बाद, आप अपने होटल में चेक इन करके लोकल रेस्तरां में स्वादिष्ट डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।

खजियार की एक दिन की यात्रा- डलहौजी में अपने होटल में एक अद्भुत नाश्ते का आनंद लेने के बाद, खज्जर की एक दिन की यात्रा की तैयारी कर लें। खजियार तक पहुंचने में में लगभग 7 घंटे लगते हैं और जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे आपको एक से एक दंग कर देने वाली खूबसूरत चीजें दिखती रहेंगी। शहर में दिल को छू लेने वाले दृश्यों का आनंद लेते हुए फोटोज खींचना न भूलें। इस आखिरी दिन में अच्छे से घूमने के बाद हिमाचल प्रदेश को अलविदा कहें और दिल्ली की ओर निकल चलें।