बिलासपुर । कोटा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और दुकान में लगाए गए सीसीटीवी चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोटा पुलिस के अनुसार प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद मात्र 25 घंटे के अन्दर आरोपी को धर दबोचा गया है।
थाना कोटा के अनुसार 13 जनवरी को सुबह 5:30 बजे शिकायतकर्ता दिलीप रजक का छोटा भाई हमेशा की तरह दुकान खोलने गया। मौके पर पहुंचने के बाद पीडि़त परिवार को पता चला कि दुकान के बाहर लगे तीन नग लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को किसी अज्ञात आरोपी ने पार कर दिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मुखबिर को दौड़ाया गया। 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर पड़ावपारा निवासी संदेही सुमित सिंह ठाकुर पिता सुरेश ठाकुर को पूछताछ के लिए बुलाया गया। संदेही ने पूछताछ के दौरान सीसीटीवी कैमरा चोरी करना कबूल किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
 एक अन्य मामले में कोटा पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीडिता ने बताया कि 13 जनवरी की रात्रि करीब 10:30 बजे अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने के बाद सामने एक व्यक्ति को अर्धनग्न स्थिति में खड़ा दिखाई दिया। उसने अपना नाम राजेंद्र रजक बताया। आरोपी ने कहा कि शारीरिक संबध बनाना चाहता है। इसके बदले में वह रूपया भी देगा। इतना कहकर उसने हाथ पकड़ लिया।
 स्थिति से बचने के लिए उसने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर शराबा होते देख आरोपी भाग गया। घटना की सारी जानकारी को पति से भी साझा किया।  पीडि़ता की शिकायत के बाद राजेन्द्र रजक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत अपराध दर्ज किया गया। 24 घंटे के अंदर पुलिस नर्मदा डिंडोल निवासी राजेन्द्र नगर को धर दबोचा गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया।