भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हुए 49 साल के हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर खेल और सिनेमा जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।सचिन सदी के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत मुश्किल होगा। सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा टेस्ट रन और सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। सुब्रमणयम बद्रीनाथ से लेकर प्रज्ञान ओज्ञा और सलिलि अंकोला ने भी कू एप पर सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन ने 16 साल की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने नवंबर 2013 में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।