राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बाना का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। इस बात की जानकारी गायक के परिवार के करीबी सूत्रों ने दी है।गायक शिवमोग्गा सुब्बाना शहर के जयदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।शिवमोग्गा सुब्बाना कन्नड़ भाषा के पहले गायक थे, जिन्होंने पार्श्व गायन के लिए 1978 में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘काडू कुडुरे’ में गीत ‘काडू कुडुरे ओडी बानडिट्टा’ के लिए मिला था। सुगमा को कन्नड़ संगीता क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। संगीत के क्षेत्र में आने से पहले वह उन्होंने एक वकील के रूप में काम किया था। वहीं, वह आकाशवाणी और दूरदर्शन के गायक भी रहे हैं।