22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत आज रात भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इस इवेंट में भारत के 213 खिलाड़ी शामिल होंगे। पहले 215 एथलीट इसमें हिस्सा लेने वाले थे,लेकिन स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोट और ट्रिपल जंप में नेशनल रिकॉर्ड धारक ऐश्वर्या बाबू डोप टेस्ट में फेल होने के कारण बाहर हो गईं। हम यहां आपको खेलों में भारत के शेड्यूल के बारे में बता रहे हैं।1930 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत अब तक 17 बार भाग ले चुका है। उसने चार बार हिस्सा नहीं लिया। भारतीय खिलाड़ी 1930, 1950, 1962 और 1986 राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं उतरे थे। 1934 में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने जब भाग लिया था तब इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता है। आजादी के बाद पहली बार भारत ने 1954 में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया था।