भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका पति सब्जी लेने के लिये बाजार गया था। फिलहाल कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस जॉच कर रही है। पुलिस ने बताया कि देवकी नगर, करोंद में परिवार सहित किराए से रहने वाला विनोद खटीक मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके परिवार में पत्नि कौशल्या खटीक सहित दो बच्चों है। मूलतः अशोक नगर का रहने वाला परिवार यहां रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। पति विनोद ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह सब्जी लेने के लिये मार्केट गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह वापस घर लौटा तो देखा की उसकी पत्नी का शरीर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो केा सौंप दिया। जॉच टीम का कहना है कि घटनास्थल से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे अत्महत्या का कारण साफ हो सके। आगे की जॉच में पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर अशोक नगर से आये मृतिका सहित पति के बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद ही खुदकुशी की वजह सामने आ सकेगी।