साउथ की अभिनेत्री हंसिका मोटवानी शादी कर रही हैं। उनके प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों पहले मुंबई में अभिनेत्री के परिवार ने माता की चौकी रखी थी। इस पूजा में उनके परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। इस फंक्शन में अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं उनके होने वाले पति सोहेल ने मैचिंग का कुर्ता पायजामा पहना था। माता की चौकी के बाद अभिनेत्री बैचलर पार्टी करती नजर आई हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं।

हाल ही में हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर बैचलर पार्टी का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह अपनी गर्ल्स गैंग के साथ मस्ती कर रही हैं। अभिनेत्री गर्ल्स गैंग के साथ खूबसबूरत लोकेशन को एक्सप्लोर कर रही हैं। उन्होंने डांस और खूब मस्ती की है। 

हंसिका और सोहेल की शादी 4 दिसंबर 2022 को होनी है। हंसिका के प्री वेडिंग फंक्शन जैसे मेहंदी और संगीत की रस्में 3 दिसंबर को शुरू हो जाएंगी। वहीं 2 दिसंबर को सूफी नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।