अक्सर ही आप सोशल मीडिया या टीवी पर विदेशों की अद्भुत निर्माण शैली को देखकर आकर्षित हो जाते हैं और ऐसी किसी जगह पर जाना चाहते हैं। विदेशों में पहाड़ों पर बने ट्रांसपेरेंट ब्रिज, फ्लोटिंग ब्रिज आदि की तस्वीरें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लेकिन कई लोग विदेशों में बने इन शानदार निर्माण को प्रत्यक्ष तौर पर नहीं देख पाते। लेकिन भारत भी इस तरह के निर्माण कार्यों में पीछे नहीं रहा है। हाल ही में केरल के कोझिकोड में ऐसा ही एक नजारा आकर्षण का केंद्र बना है। यहां के बेपोट तट पर एक तैरता पुल है। इस पुल पर पर्यटक पहुंच रहे हैं। यह पुल पानी के बहाव के हिसाब से खुद को ढाल लेता है और पर्यटकों को लहरों का अहसास कराता है।

  • केरल के कोझिकोड जिले में बेपोट तट पर समुद्र पर पुल का निर्माण किया गया है। समुद्र के ऊपर बना पुल हवा की लहरों के साथ हिलता है। जब पानी की लहरें आगे बढ़ती हैं तो ब्रिज हवा के साथ झूलने लगता है। यह तैरता पुल लगभग 100 मीटर लंबा है। इस ब्रिज पर जाने के लिए यात्रियों को पहले लाइफ जैकेट पहननी पड़ती है। सुरक्षा कारणों से लाइफ जैकेट पहनने के बाद ही उन्हें इस पर चढ़ने की अनुमति मिलती है।
  • समुद्र पर इस तैरते पुल की क्षमता की बात करें तो एक बार में ब्रिज पर 500 लोग जा सकते हैं। लेकिन लाइफ जैकेट पहना कर फिलहाल 50 लोगों को ही पुल पर जाने की इजाजत मिलती है।

कब जा सकते हैं तैरते पुल पर

अगर आप तैरते पुल पर जाना चाहते हैं, किसी भी दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकते हैं। यह 15 मीटर चौड़ा है, जिसके चारो तरफ घूम रहे पर्यटकों महसूस होता है कि वह पानी के ऊपर चल रहे हैं।