भारत में मोर को राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा प्राप्त है। हर तरह से से मनमोहक माना जाता है। अपने नाम से लेकर संपूर्ण रूप तक हर तरह से ये बेहद खूबसूरत माना जाता है।

बात इसकी सूरत की हो, पंखों की या फिर इसकी आवाज की मोर हर किसी के मन को भाता है। जितना खूबसूरत ये दिखता है उतने ही खूबसूरत इसके पंखों के फायदे भी हैं। तो वहीं अगर इसे हिंदू धर्म से जोड़कर देखा जाए तो ये हमारे देवी-दवताओं के भी अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। मां सरस्वती, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी, इन्द्र देव, कार्तिकेय, श्री गणेश सभी को मोर पंख किसी न किसी रूप में प्रिय है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में भी इसका अहम स्थान है। यही नहीं मोर के पंख का हमारे जीवन पर भी गहरा असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार मोर के पंख को अगर हम सही दिशा और सही तरीके से रखते हैं तो ये हमारी किस्मत भी बदल सकता है। अतः आज हम आपको मोर पंख किस दिशा में रखना चाहिए और इसके फायदों से अवगत करवाने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं-

अगर आपका कोई जरूरी काम पूरा होते-होते रूक जाए या बहुत समय से कोई काम अटका हुआ हो तो अपने बेडरूम की पूर्व-दक्षिण दिशा में मोर पंख लगाएं। इससे रूके काम पूरे होने लगते हैं।

आपके घर, दुकान और बिज़नेस में अगर पैसो की तंगी चल रही हो तो। दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख स्थापित करें। इससे घर-परिवार में मौजूद पैसों की तंगी खत्म होती है।

अपने घर के मेन गेट पर तीन मोर पंख स्थापित करें। घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाएंगे।

अगर आप मोर पंख हमेशा अपने साथ रखते हैं तो भाग्य हमेशा आपका साथ देता है।
घर में मोर पंख ऐसी जगह पर रखना चाहिए। जहां हर आने-जाने वाले की नजर उस पर पड़ें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता। और घर में पाजिटिवटी आती है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार घर में मोर पंख रखने से विचारों में शुद्धता आती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख घर में रखने से व्यक्ति के कुंडली के ग्रह भी शांत होते है।