भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी।

सुरक्षा अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। सम्मानित एवं पुरस्कृत होने वाले अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा श्री अजय पाण्डेय, डीएसपी श्री पंकज मिश्रा, डीएसपी श्री सचिन धुर्वे एवं श्री भैयालाल प्रजापति, इंस्पेक्टर श्री शैलेन्द्र ठाकुर, इंस्पेक्टर श्री हरेन्द्र सिंह, श्री रणवीर सिंह तंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।