श्रीलंका में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और तेल सहित कई जरूरी सामनों की भारी कमी हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल की भारी कमी के चलते लोग कई दिनों तक कतारों में खड़े रहकर तेल भरवा रहे हैं। श्रीलंका के युवा क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने भी इनमें से एक हैं। 2019 में अपने देश के लिए पहला मैच खेलने वाला यह खिलाड़ी श्रीलंका के आर्थिक संकट से परेशान है।भारत के बारे बात करते हुए करुणारत्ने ने कहा कि श्रीलंका के लिए भारत बड़े भाई की तरह है। उसने हमारी बहुत मदद की है। मैं इस समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम जानते हैं कि हम बड़े संकट से गुजर रहे हैं और भारत ने हमारी बहुत मदद की है।