1. बेल का शरबत : बेल को गर्मियों में वरदान माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पेट को ठंडक देकर डिहाइड्रेशन से बचाता है। बेल का शरबत पीने से न सिर्फ कब्ज की समस्या दूर होती है बल्कि यह लू से बचने के लिए भी मददगार साबित होता है।
2. गिलोय का सेवन  : गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधी है, जो लू के कारण होने वाले बुखार को जल्द ठीक करने में सहायक होती है। साथ ही गिलोय से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसके अलावा गिलोय का सेवन करने से कई बड़ी बीमारियों से भी निजात मिलती है।
3. सेब का सिरका  : सेब का सिरका भी गर्मियों के लिए बहुत लाभदायक होता है। सेब के सिरके के सेवन से शरीर में संतुलन बना रहता है और मिनरल्स की आवश्यकता भी पूरी हो जाती है। गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए, ताकि शरीर को स्वस्थ रखा जा सकें।
4. चंदनासव  : चंदनासव एक मूत्रल औषधि है जो शरीर को ठंडक प्रदान करती है। लू लगने पर इसका इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा चंदनासव के और भी कई आयुर्वेदिक फायदें हैं।
5. खसखस  : खसखस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। खसखस में मौजूद आयरन, विटामिन और जिंक हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, जिससे गर्मियों में लू लगने के खतरे को कम किया जा सकता है।