पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि विराट कोहली को अब तक बाबर आजम के ट्वीट का जवाब दे देना चाहिए था। अगर वो ऐसा करते तो दोनों देशों के आपसी संबंधों में सुधार आता। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें विराट की तरफ से जवाब की कोई उम्मीद नहीं है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने ट्वीट कर विराट का समर्थन किया था। उन्होंने विराट की खराब फॉर्म पर लिखा था कि यह समय भी गुजर जाएगा। शाहिद अफरीदी का मानना है कि विराट को बाबर के ट्वीट का जवाब देना चाहिए था। उनके ऐसा करने से भारत और पाकिस्तान के आपसी संबंध मजबूत होते। अफरीदी ने कहा कि राजनेताओं की तुलाना में खिलाड़ी ज्यादा बेहतर तरीके से दोनों देशों के रिश्ते सुधार सकते हैं। अगर बाबर के ट्वीट के जवाब में विराट ट्वीट करते हैं तो यह बड़ी चीज होगी, लेकिन अफरीदी को नहीं लगता कि ऐसा होगा।