313 गिरफ्तारी और 354 स्थाई वारंटी दबोचा गए

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीती रात पुलिस ने कॉबिंग गश्त कर करीब 667 वारंटियों को पकड़कर तामील कराया है। पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद यह 15वीं कॉबिंग गश्त थी। इसके पहले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 30 अप्रैल को कॉबिंग गश्त पुलिस ने की थी। जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुलिस आयुक्त सहित अन्य आला अफसरो के निर्देशन में शहर के सभी थाना इलाको में एक साथ कॉबिंग गश्त की गई। करीब 800 पुलिसकर्मियों ने 5 घंटे तक सर्च अभियान चलाकर 667 वारंटियों को दबोचा। जिन वारंटियों को पकड़ा गया है, उनमें 313 गिरफ्तारी वारंटी के आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 354 स्थायी वारंटी हैं, जिन्हें पकड़कर वारंटों की तामीली कराई गई है। गोरतलब है कि इसके पहले लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए भोपाल पुलिस ने 30 अप्रैल को 6 घंटे की कॉम्बिंग गश्त में 759 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए बदमाशों में 475 स्थाई एवं 224 गिरफ्तारी वारंटी, 60 जमानतीय वारंटी शामिल थे। इस अभियान में भी चारों जोनों के करीब 800 पुलिस कर्मचारी-अधिकारी लगाए गए थे। अधिकारियो के अनुसार पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद 15वीं कॉबिंग गश्त मिलाकर 8440 गिरफ्तारी व स्थाई वारंट तामील कराए जा चुके हैं