भोपाल ।   अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मथुरा और काशी में मंदिर को लेकर सियासत गरमा गई है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अयोध्या के बाद अब काशी-मथुरा में मंदिर बनने विलंब नहीं है। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।  भोपाल में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और मंदिर ही रहेगा। मुगलों ने आकर मंदिरों पर आक्रमण किए। मुगलों ने मंदिर में मूर्ति खंडित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुओं के साथ न्याय हो रहा है। मंदिरों के भाव पुनर्जागत हो रहे हैं। कांग्रेस ने कभी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस ने सदैव आक्रमणकारियों का साथ दिया है। अयोध्या के बाद काशी मथुरा में मंदिर बनने में अब कहीं कोई विलंब नहीं होगा। 

धर्म के नाम पर धंधा कर रही भाजपा 

वहीं, सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस धर्म उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रिचा गोस्वामी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर भजपा धंधा कर रही है। सर्वे के बहाने काशी मुथरा के लिए भाजपा महौल बना रही है। पुराने मंदिरों के संरक्षण के बजाए नए स्थल खोज रही है। उन्होंने कहा कि सुपर कॉरिडोर के नाम पर पहले की कई मंदिर मस्जिद हटाए गए हैं।