भोपाल ।   मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के 17वें दिन तीन दिसंबर को मतगणना होगी। भाजपा इसकी तैयारी में जुट गई है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी के दिग्गज नेता कमान संभालेंगे।

वकीलों की टीम भी तैनात होगी

भाजपा जिला और प्रदेश स्तर पर मार्गदर्शक मंडल के साथ वकीलों की एक टीम भी तैनात की जाएगी। सभी जिला अध्यक्ष, प्रत्याशी और अभिकर्ता संपर्क में रहेंगे और जानकारी देते रहेंगे। उधर, कांग्रेस ने भी इसी तरह की तैयारियां की हैं। प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां मतगणना के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश और जिला स्तर पर तैयारियां

भाजपा और कांग्रेस ने मतगणना के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर तैयारियां की हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम बना रही है, जहां से सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाली मतगणना पर नजर रखी जाएगी। प्रत्याशियों और संगठन पदाधिकारियों को सीधे संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी यहां उपस्थित रहेंगे। जिलों में भी वरिष्ठ नेताओं को तैनात किया गया है। वकीलों की एक टीम भी रहेगी, जो मतगणना को लेकर किसी भी तरह की समस्या आने पर मार्गदर्शन करेंगे।

कांग्रेस ने भी की ऐसी तैयारियां

उधर, कांग्रेस ने भी इसी तरह की तैयारियां की हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे और जिलों में तैनात किए गए प्रभारियों से मतगणना को लेकर जानकारी लेंगे। पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर वकीलों की टीम के साथ कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे और मतगणना को लेकर परेशानी आने पर उम्मीदवार या अभिकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।